Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी:छापेमारी अभियान चलाने और 90 दिन के अंदर पेंडिंग केस निपटाने के निर्देश


दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तक लहेरियासराय थाना में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान थाना क्षेत्र के पेंडिंग केस की प्रगति, वारंट निष्पादन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अनुसंधान की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने कोर्ट से जारी वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वांटेड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए, ताकि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बैठक के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजियों का भी गहन निरीक्षण किया गया। इनमें जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी तथा वारंट, इश्तेहार और कुर्की पंजियां शामिल रही। पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर एसएसपी ने कहा कि कांडों का अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि न्यायालय में मजबूत प्रस्तुति हो सके। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को केस डायरी नियमित रूप से अपडेट करने और साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन पर विशेष ध्यान देने को कहा। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया। एसएसपी ने विशेष रूप से उन कांडों की समीक्षा की जो 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का अनुसंधान प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles