Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों का रहा है आपराधिक इतिहास; पत्थर से कुचलकर की थी हत्या


धनबाद पुलिस ने जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ने बताया कि जितेश की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। मृतक जितेश रवानी धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ का निवासी था। उसने हाल ही में एक नई बाइक खरीदी थी और इसी खुशी में अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के दौरान किसी बात पर दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जितेश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को चांदमारी खेल मैदान की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस को 12 मई की सुबह चांदमारी खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया था घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान दीपक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर खून लगा शर्ट बरामद किया गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम का स्वभाव ‘साइको’ किस्म का है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया पत्थर, मोबाइल और अन्य संबंधित सामान जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles