Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कुढ़नी में घर में आग लगी:लाखों की सामान जला, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू


मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की चढुंआ पंचायत के चंन्द्हिया गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव निवासी लगन राय (पिता रामाशिष राय) का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल और घर में रखे अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा और राहत सहायता प्रदान करने की मांग की है। इस घटना की जानकारी भावी मुखिया प्रत्याशी गुंजन शर्मा ने दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles