
Agnimitra Paul on CJP Protest: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में प्रदर्शन का मकसद देश को अस्थिर करना और विकास प्रक्रिया में बाधा डालना है.
जंतर-मंतर आंदोलन पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान
राज्य की नगर निकाय मामलों एवं शहरी विकास मंत्री ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है, जब कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर जाने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें: CJP Protest: रिहा होते ही दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- हमें किडनैप किया, अपराधी जैसा व्यवहार किया
विकास को पटरी से उतारना चाहते हैं प्रदर्शनकारी
अग्निमित्रा पॉल ने संवाददाताओं से कहा- वे जो कर रहे हैं, वह देश के खिलाफ है. उनका आचरण राष्ट्रविरोधी है. वे (कॉजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप जारी विकास प्रक्रिया को किसी न किसी बहाने से पटरी से उतारना चाहते हैं.
देश को अस्थिर कर रहीं अलगाववादी ताकतें
उन्होंने आरोप लगाया कि अलगाववादी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए वामपंथी दलों और कॉजपा की मदद कर रही हैं. पॉल ने कहा कि हालांकि, देश की जनता प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है.
ये भी पढ़ें: CJP Protest: ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें X ने कैसे किया रियैक्ट
कॉजपा के समर्थन में ममता बनर्जी ने भी किया प्रदर्शन
कॉजपा के समर्थन में नयी दिल्ली में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सांसदों डोला सेन, डेरेक ओब्रायन, समीरुल इस्लाम और प्रतिमा मंडल के साथ धरना दिया. धरना-प्रदर्शन करतीं ममता बनर्जी समेत अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में शाम को उन्हें रिहा कर दिया.
The post CJP Protest: बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा- राष्ट्रविरोधी काम कर रही कॉजपा appeared first on Prabhat Khabar.
