बांका के रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव में 70 वर्षीय एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान बनगांव निवासी जोगी पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगी पासवान शुक्रवार को मवेशियों के लिए चारा लाने बहियार खेत की ओर गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सांप के काटने से जान जाने की संभावना शनिवार की संध्या खोजबीन के दौरान परिजन बहियार खेत पहुंचे, जहां जोगी पासवान जमीन पर गिरे हुए मिले। परिजन तत्काल उन्हें घर लेकर आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के बीच उनकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संभवतः जहरीले सांप के काटने से उनकी जान गई होगी, जबकि कुछ लोग हार्ट अटैक की संभावना भी जता रहे हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और न ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी, पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
बांका में बहियार में मिला वृद्ध का शव:चारा लाने खेत की ओर गए थे, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम