Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में बीजीआर कंपनी से 50 लाख की लेवी मांग:निर्माण स्थल पर पहुंचे नकाबपोश, कर्मियों को डराकर थमाई पर्ची


पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में कोयला उत्खनन कार्य में लगी बीजीआर कंपनी से 50 लाख रुपए की लेवी मांगने का मामला सामने आया है। यह मांग कथित तौर पर एक उग्रवादी संगठन के नाम पर की गई है। जानकारी के अनुसार, बड़दाहा गांव के निकट इकड़ी नाले पर कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य चल रहा है। बीते 14 मई की रात दो नकाबपोश बदमाश निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मियों को डरा-धमकाकर लेवी की पर्ची थमा दी। बदमाशों ने कर्मियों से पर्ची पढ़वाई और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि तय राशि नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कंपनी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद बीजीआर कंपनी प्रबंधन ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि कंपनी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कंपनी के पीआरओ संजय बेसरा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अज्ञात बदमाशों द्वारा साइट पर लेवी मांगी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ की है।घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है। नक्सली एंगल या स्थानीय बदमाश पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में पहले नक्सली गतिविधियां रही हैं, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में उनकी मौजूदगी काफी कम हो गई है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह घटना स्थानीय बदमाशों द्वारा नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली का प्रयास तो नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles