Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में 25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:भागने की कोशिश में दबोचा गया, थैले से 4 किलो अफीम और मिलावटी सामग्री बरामद


चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपए मूल्य की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जपुआ गांव निवासी रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर मुख्य सड़क पर खड़ा है और बस पकड़कर हजारीबाग भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। घेराबंदी कर किया गिरफ्तार विशेष टीम जब जपुआ गांव के पास मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में थैला लिए खड़ा दिखा। पुलिस वाहन देखते ही वह झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थैले से 4 किलो अफीम और मिलावटी सामग्री बरामद तलाशी के दौरान थैले से तीन प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए। जांच में दो पैकेटों में करीब 3.972 किलोग्राम अवैध अफीम पाई गई, जबकि तीसरे पैकेट में 2 किलो गुड़ जैसा पदार्थ मिला। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मुनाफा बढ़ाने के लिए अफीम में मिलावट करने वाला था। पुलिस ने अफीम, मिलावटी पदार्थ और एक स्मार्टफोन जब्त कर लिया है। एसपी की चेतावनी- नशे के कारोबारियों को नहीं मिलेगी जगह गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी अनिमेश नैथानी ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की कि ऐसे अपराधियों की सूचना पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles