Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार:दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, अन्य आरोपियों की तलाश जारी


किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम को मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना बीते सोमवार को हुई थी। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में सरवर आलम की पत्नी शाहीन प्रवीण(19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से शाहीन के ससुराल वाले फरार हैं। ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। मृतका के परिजनों ने बताया कि कमलपुर पंचायत के काशीबाड़ी निवासी शाहीन परवीन की शादी नौ माह पहले नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती उपहार दिए थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शाहीन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित शाहीन के मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की थी। जब शाहीन को उपहार में मिली बाइक चोरी हो गई, तो उन्हें एक नई बाइक खरीद कर दी गई। इसके अतिरिक्त, हाल ही में जमीन खरीदने के लिए भी पैसे दिए गए थे। लेकिन फिर भी दहेज के लिए शाहीन को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले पर प्रभारी थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 318/26 दर्ज किया गया था। इसी के तहत पति सरवर आलम को नटवापाड़ा चौक से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles