Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेल में गर्भवती हो गई है महिला, निष्पक्ष जांच कराएं:होटवार जेल अधीक्षक पर यौन शोषण का आरोप, बाबूलाल का सीएम को चिट्‌ठी


नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) के अधीक्षक पर महिला बंदी का मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है। मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस सनसनीखेज आरोप ने राज्य के सियासी और प्रशासनिक महकमे में भूचाल ला दिया है। होटवार जेल एक बार फिर शर्मनाक और गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। बाबूलाल ने पत्र में लिखा है कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। महिला बंदी गर्भवती हो गई है। यह संस्थागत अपराध है। इस तरह की घटना राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का प्रमाण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस गंभीर मामले में कार्रवाई करने की बजाय प्रशासनिक अधिकारी पूरे प्रकरण को दबाने में जुटे हैं। जेल आईजी पर दोषी को बचाने का आरोप चिट्‌ठी में उन्होंने जेल आईजी पर फाइलों को गायब करने और दोषी अधिकारी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। बाबूलाल का कहना है कि महिला बंदी को बीमारी और इलाज के बहाने जेल से बाहर गुप्त स्थानों और अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, ताकि हर प्रकार के जैविक और फॉरेंसिक साक्ष्य को समय रहते नष्ट किया जा सके। इसके बाद रविवार को जेल प्रशासन ने महिला की गर्भावस्था की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इस संबंध में जेल आईजी से संपर्क करने की कोशिश की। कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आरोप लगाने से मेडिकल जांच तक की कहानी ब्राउन शुगर तस्करी मामले में सुखदेव नगर पुलिस ने 7 नवंबर 2025 को महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे होटवार जेल भेजा गया। जेल प्रशासन के अनुसार 28 अप्रैल को उसने पेट दर्द की शिकायत की तो जेल प्रशासन ने उसका इलाज कराया। बताया जा रहा है कि 12 मई को उसने वार्ड में रह रही महिला बंदियों को बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। यह बात जेल में तेजी से फैली। जेलर लवकुश कुमार तक भी बात पहुंची तो उन्होंने जेल अधीक्षक को इसकी सूचना दी। फिर महिला डॉक्टर अपराजिता के नेतृत्व में टीम बनाकर उसकी जांच कराई गई। इसके बाद जेल अधीक्षक के चंद्रशेखर ने 13 मई को जेल आईजी सुदर्शन मंडल को इसकी जानकारी दी। उन्होंने जेल अधीक्षक से पूछताछ की। जांच रिपोर्ट का डॉक्टर से एनालिसिस कराया। लेकिन उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई। जेल अधीक्षक ने कहा-महिला ने वीआईपी व्यवस्था मांगी थी जेल अधीक्षक के चंद्रशेखर ने महिला बंदी के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उससे कभी मुलाकात तक नहीं हुई। वह जेल में वीआईपी सुविधा मांग रही थी। वह ड्रग्स एडिक्टेड है। उसने कहा था कि ड्रग्स और मोबाइल की सुविधा उपलब्ध कराएं, वरना उन्हें फंसा देगी। पूरे मामले में जिस स्तर से भी जांच कराने की जरूरत हो, कराई जा सकती है। इस मामले को जिस व्यक्ति ने वायरल किया है, अगर वह साबित नहीं कर पाया तो उसके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा। किसने क्या कहा मेरे पास इस पूरे प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य हैं। मैं चाहता हूं कि राज्य की एजेंसियां इस मामले की गहन जांच करें। बिरसा मुंडा जेल को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया है। इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। – बाबू लाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष महिला डॉक्टर अपराजिता के नेतृत्व में टीम बनाकर महिला की ब्लड जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया था। लेकिन दोनों जांच .. गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई। जेल प्रबंधन की ओर से अब कोर्ट को पत्र लिखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद महिला बंदी की जांच किसी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से कराई जाएगी, ताकि सच सामने आ सके।-डॉ. मुकेश, डाक्टर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा —————————————————– इसे भी पढ़ें.… धनबाद में चल रहा वर्दी वर्सेस गैंग; SSP को हटाएं:बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को लिखी चिट्ठी, कहा- पूरे मामले की NIA से हो जांच कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से वीडियो जारी कर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, पुलिस प्रशासन, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप सामने रखे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के साथ उन्होंने इन वीडियो को डीवीडी के रूप में भी दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि यह केवल किसी अपराधी का बयान नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की विश्वसनीयता पर सवाल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles