Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, बेटी की मौत के बाद सदमे में था


मुजफ्फरपुर में एक युवक ने 100 फीट ऊंचे हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़कर गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत के बाद से तनाव में था। मृतक की पहचान रामबालक राय के पुत्र राजू राय उर्फ लड्डू(30) के तौर पर हुई है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र बोअरिया नॉर्थ गांव की है। परिजनों के अनुसार, करीब छह महीने पहले राजू की मासूम बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और गहरे सदमे में रहने लगा था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन बेटी की मौत के बाद से काफी परेशान रहने लगा था। झगड़े के बाद टावर पर चढ़ा पत्नी किरण देवी ने बताया कि रविवार दोपहर राजू घर आया था। गाय को नहला रहा था। इसी दौरान गाय ने उसे सींग मार दिया। इससे गुस्साए राजू ने मवेशी की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित बिजली के हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ गया। परिजन और ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। कुछ ही देर बाद उसने टावर पर ही गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता रामबालक राय बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles