Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने बरसाईं गोलियां:जमीन विवाद में युवक के जांघ में मारी गोली, भुटू गैंग पर आरोप, युवक इलाजरत


बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर मार्केट में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चास के नंदुआस्थान निवासी जयराम प्रसाद को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली जयराम की दाहिनी जांघ में लग गई। जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। भुटू गैंग पर आरोप, जमीन विवाद बना कारण घायल जयराम ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह राम मंदिर मार्केट के पास सिटी पार्क की ओर स्थित एक चाय दुकान पर अपने साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार होकर कुख्यात अपराधी भुटू अपने करीब पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा। अचानक सभी ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र (एनएच-23) में चल रहे जमीन विवाद को लेकर किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस वारदात से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, गिरफ्तारी का दावा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी भुटू और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles