भीषण गर्मी के बीच राज्य में बढ़ती अगलगी की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आग लगने की सूचना मिलने के पांच से दस मिनट के भीतर दमकल वाहन और जवान मौके पर पहुंच सकें, इसके लिए 80 नए अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों की खरीद की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज इन नए फायर टेंडरों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मिलेगी राहत सरकार का कहना है कि नई दमकल गाड़ियों के शामिल होने से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अग्निशमन सेवा की प्रतिक्रिया क्षमता तेज होगी। लक्ष्य यह है कि आग लगने की घटनाओं में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके और लोगों को समय पर राहत मिल सके। जवानों ने दिखाया दमखम कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रविवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और जवानों ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने फायर रिंग के बीच से छलांग लगाने, जलती आग के ऊपर से गुजरने और ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का मॉक ड्रिल किया। इस दौरान बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। गर्मी में बढ़ जाती हैं अगलगी की घटनाएं अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट, लापरवाही और तेज तापमान के कारण आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में नए अग्निशमन वाहनों के शामिल होने से राहत और बचाव कार्य पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी होंगे।
मुख्यमंत्री सम्राट ने 80 अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी:बिहार में अग्निशमन व्यवस्था होगी हाईटेक, अगजनी की घटनाओं से निपटने में मिलेगी मदद