Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bokaro Ward Member Attacked | Driver Accused; Police CCTV Probe

बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित टांड़ बालीडीह पंचायत के न्यू शांतिनगर में बीती रात वार्ड 13 के सदस्य मंजय कुमार साह पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित ने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दो युवकों पर चाकू और फाइटर पंच से हमला करने

.

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, हमले से पहले मंजय कुमार साह का ड्राइवर शशि वर्नवाल से विवाद हुआ था। शशि वर्नवाल मंजय के भाई धनंजय कुमार साह की गाड़ी चलाता था। बताया गया कि गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंजय ने शशि को आगे से गाड़ी न चलाने को कहा था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

आरोप है कि इस दौरान ड्राइवर ने मंजय को धमकी दी थी। पीड़ित मंजय ने बताया कि वह रात में अपने घर की गली में मोबाइल देख रहा था। तभी दो युवक वहां आए और पूछा, “धनंजय का भाई कौन है?” जैसे ही मंजय ने अपनी पहचान बताई, दोनों हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

एक हमलावर के पास चाकू था, जबकि दूसरे के पास फाइटर पंच था। मंजय ने खुद को बचाने के लिए घर की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे घायल कर दिया।

मंजय कुमार साह ने अपनी शिकायत में शशि वर्नवाल और उसके भाई उज्जवल वर्नवाल को हमलावर बताया है। यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles