गोपालगंज जिले में खाने में नमक अधिक होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखटोली गांव की है। युवक की पहचान 28 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो रोहित चौधरी के पुत्र हैं। परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र और उसकी पत्नी के बीच खाने के दौरान बहस शुरू हुई थी। युवक का कहना था कि सब्जी में नमक ज्यादा है, जिस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और धर्मेंद्र को फंदे से लटका हुआ पाया। सब्जी में नमक ज्यादा होने के कारण विवाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि सब्जी में नमक ज्यादा होने के कारण युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोपालगंज में पति ने की सुसाइड की कोशिश:सब्जी में ज्यादा नमक को लेकर विवाद, गोरखपुर रेफर