Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हत्या की कोशिश में शामिल तीन अभियुक्तों को भेजा गया जेल

गढ़वा | बरडीहा थाना कांड संख्या 25/26, दिनांक 16 मई 2026 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले में तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बरडीहा थाना क्षेत्र के बरछाबांध गांव निवासी 46 वर्षीय कामेश यादव, पिता लल्लू यादव, 24 वर्षीय विकास यादव, पिता कामेश यादव तथा 26 वर्षीय दीपक यादव, पिता स्वर्गीय अशोक यादव शामिल हैं। इधर इस मामले जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा हत्या का प्रयास किया जा रहा था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles