Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पेड़ से टकराई बाइक, मजदूर की मौत:शिवहर में एक गाड़ी पर 3 लोग थे सवार, एक गंभीर घायल; तीसरा सुरक्षित


शिवहर जिले के ताजपुर में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में तीसरा युवक सुरक्षित बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव निवासी 30 वर्षीय राजू सहनी के रूप में हुई है। वह जोगिंदर सहनी के पुत्र थे। राजू सहनी अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी लगभग तीन-चार वर्ष पहले हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब दो वर्ष और चार माह है। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए राजू हरियाणा और पंजाब में मजदूरी करते थे। 3 युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर शिवहर आ रहे थे स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर शिवहर आ रहे थे। ताजपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अनिकेत कुमार, जो शंकर सहनी के पुत्र हैं, की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। बताया गया कि अनिकेत अपनी दीदी के घर खैरवा विशुनपुर आ रहे थे और राजू सहनी को भी साथ लेकर चले थे। बाइक पर मौजूद तीसरे युवक बिपिन कुमार, जो सुशील साहनी के पुत्र और कोठिया वार्ड संख्या-5 के निवासी हैं, की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के भांजे प्रमोद साहनी, जो विश्वनाथ सहनी के पुत्र हैं, ने बताया कि उनके घर कोई कुटुंब आया हुआ था। इसी दौरान अनिकेत कुमार राजू सहनी को अपने साथ शिवहर लेकर आ रहे थे। प्रमोद ने बताया कि राजू की मामी ने उन्हें जाने से मना किया था, लेकिन वे फिर भी चले गए। बाद में उन्हें राजू की मौत की सूचना मिली। घटना की सूचना पर एसआई प्रभुनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles