Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ठाकुरगंज पार्क में कथित अश्लील हरकतों पर विधायक भड़के:किशनगंज में गोपाल अग्रवाल ने ऑपरेटर को फटकार लगाई


किशनगंज जिले के ठाकुरगंज स्थित भातढाला पार्क में कथित अश्लील गतिविधियों की शिकायतों के बाद विधायक गोपाल अग्रवाल अचानक पार्क पहुंचे। उनके पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विधायक को पार्क में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से यहां अश्लील हरकतें हो रही हैं, जिसका आसपास रहने वाले परिवारों और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब यहां रहना मुश्किल लगने लगा है। विधायक गोपाल अग्रवाल ने पार्क संचालक को बुला लगाई फटकार शिकायतें सुनने के बाद विधायक गोपाल अग्रवाल ने तुरंत पार्क संचालक को बुलाया और कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्क में ऐसी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विधायक ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विधायक ने पूरे पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी और पार्क व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार दूसरे दिन पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया स्थानीय दुकान संचालक संजीव साह ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने आम लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया और लगातार दूसरे दिन पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया। साह ने उम्मीद जताई कि अब पार्क का माहौल बेहतर होगा और परिवार तथा बच्चे भी बिना किसी डर के पार्क जा सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles