Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार की पुष्टि के बाद मतदाता सूची से हटाएं नाम


समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में अब तक की तैयारियों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी गोमिया सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, ईआरओ चास सह एसडीओ प्रांजल ढांडा, ईआरओ चंदनकियारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, ईआरओ बेरमो सह एसडीओ मुकेश मछुआ सहित अन्य उपस्थित थे। डीसी ने कहा कि एसआईआर-2026 के तहत सभी ईआरओ, एईआरओ एवं संबंधित अधिकारी पूरी तरह अलर्ट और सजग रहें। कोई भी वास्तविक मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए और किसी भी गलत मतदाता की प्रविष्टि नहीं होनी चाहिए। बैठक में मृतक मतदाताओं के सत्यापन को गंभीरता से लेने पर भी जोर दिया गया। डीसी ने निर्देश दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार के निकटतम सदस्य की पुष्टि के बाद ही मतदाता सूची से नाम विलोपित किया जाए। उन्होंने डिलेशन और एडिशन कार्य में पूरी सावधानी बरतने की बात कही। डीसी ने कहा कि कोई भी अधिकारी एसआईआर कार्य को हल्के में नहीं लें और सभी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जितना बेहतर होमवर्क होगा, कार्य उतना ही बेहतर तरीके से संपन्न होगा। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को ईसीआईनेट एप डाउनलोड करने तथा बीएलओ के माध्यम से भी एप डाउनलोड सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। एसआईआर के लिए 20 से 29 जून तक तैयारी व प्रशिक्षण, प्रिंटिंग कार्य होगा। वहीं, 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रह किया जाएगा। इसके अलावा 29 जुलाई को मतदान केंद्रों का पुनर्गठन और 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles