Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में छिनतई की कोशिश नाकाम:दो युवकों ने 10 हजार रुपए छीन भागने का किया प्रयास, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


धनबाद के हीरापुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के भिस्तीपाड़ा में मंगलवार को छिनतई का एक प्रयास विफल हो गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी राजेश हांडी स्कूल रोड से गुजर रहे थे। एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुकते ही उन्होंने जेब से 10 हजार रुपए निकाले। तभी पीछे से आए दो युवकों ने उनके हाथ से पैसे छीन लिए और भागने का प्रयास किया। घटना के बाद राजेश हांडी ने तुरंत शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। भीड़ ने युवकों की पिटाई भी की। लोगों की बढ़ती संख्या देखकर दोनों युवकों ने छीने गए 10 हजार रुपए वापस कर दिए। पकड़े गए दोनों युवक कतरास के छाताटांड़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles