Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कावर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन:भूमि विवाद-राशन कार्ड-पेंशन सहित अन्य शिकायतें आईं अधिकरियों ने समाधान किया


गयाजी में कोंच प्रखंड के कावर पंचायत भवन में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भूमि विवाद सहित कई अन्य मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर का नेतृत्व मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल और प्रखंड प्रमुख मनी देवी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने की, जबकि संचालन अंचलाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा किया गया। शिविर में भूमि विवाद से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। ग्राम कंचनपुर निवासी बिंदेश्वर यादव ने आहार से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया, वहीं वीरेंद्र यादव ने जमीन के दखल-कब्जा से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर इन मामलों का तत्काल निष्पादन किया। इसके अतिरिक्त, ग्राम कावर निवासी सचितानंद शर्मा ने दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर अंचलाधिकारी ने अगली सुनवाई तक मामले के निष्पादन का आश्वासन दिया। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन और विद्युत विभाग से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, लेबर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव, प्रोग्राम पदाधिकारी संजय कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर शेखर, एलएस ममता कुमारी, पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह, बिरेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मोहन यादव, वार्ड सदस्य ददन मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles