Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दामोदर नदी में डूबने से एक छात्र की मौत:दूसरे की तलाश जारी, तीसरे को लोगों ने बचाया; घर पर ट्यूशन जाने की बात कह निकले थे तीनों


बोकारो की दामोदर नदी में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में दो छात्र डूब गए। बरवाघाट में नहाने गए तीन छात्रों में से दो गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक छात्र विष्णु कांत का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र सन्नी की तलाश जारी है। घटना के बाद नदी घाट पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दामोदर नदी में नहाने चले गए
एलएच आजाद नगर के तीन छात्र सन्नी, विष्णु और रवि मंगलवार सुबह स्कूटी से बरवाघाट पहुंचे थे। ये तीनों मिड पॉइंट पब्लिक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छात्र घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वे दामोदर नदी में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान अचानक तीनों छात्रों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगे। पास में मौजूद एक व्यक्ति ने रवि को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, विष्णु और सन्नी पानी में डूब गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। एक व्यक्ति ने मुझे बाहर निकाल लिया: रवि
रवि ने घटना के बारे में बताया, “हम लोग नदी में नहा रहे थे और शैंपू लगाए थे। तभी अचानक पैर फिसल गया। एक व्यक्ति ने मुझे बाहर निकाल लिया। बाद में दोनों को तलाश किया गया। विष्णु को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सन्नी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।” घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विष्णु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सन्नी की तलाश के लिए लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles