Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जसीडीह पार्किंग में युवक पर चाकू से हमला:पेट में फंसा चाकू खुद निकाला, सदर अस्पताल में इलाज जारी


देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को पार्किंग एरिया में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में संथाली निवासी संदर्भ कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घायल संदर्भ कुमार ने बताया कि वह जसीडीह पार्किंग क्षेत्र में मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट पर वार किया, जिससे चाकू वहीं फंस गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दर्द से तड़पते हुए युवक ने खुद ही पेट में फंसा चाकू बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से संदर्भ को तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के पेट में गहरा जख्म हुआ है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना पार्किंग क्षेत्र में वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर हुई है। बताया जा रहा है कि पार्किंग संचालन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ की और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles