Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:बेगूसराय में हादसा, सदर अस्पताल रेफर


बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर बुधवार को डीहपर ढाला के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी सुरेश राय के 30 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि सुमन कुमार मुजफ्फरा से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीहपर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। डीहपर पंचायत के पूर्व सरपंच संजय कुमार ने परिजनों को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मनमोहन चौधरी और स्वास्थ्यकर्मियों ने सुमन कुमार का प्राथमिक उपचार किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नरेश शर्मा ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। इधर, वीरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles