Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पार्षद की दुकान से शराब बिक्री का वीडियो वायरल:रोहतास में पुलिस ने 20 पेटी शराब बरामद की, एक गिरफ्तार; पार्षद भागा


रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में शराब बिक्री का एक मामला सामने आया है। दुर्गा मंदिर के समीप वार्ड संख्या 23 के पार्षद की दुकान से शराब बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 20 पेटी शराब बरामद की है। इस मामले में वार्ड पार्षद के भतीजे को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना…. वार्ड पार्षद का भतीजा गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्ड पार्षद के भतीजे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर खुद पर लगे आरोपों को लेकर वार्ड पार्षद राजेश कुमार गुप्ता उर्फ मंटू गुप्ता ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि, ‘विपक्ष के द्वारा यह सब साजिश किया जा रहा है। मेयर के पति और देवर वार्डों से जुड़े मुद्दों पर पार्षदों के खिलाफ साजिश रचते हैं। बदनाम करने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। यह वीडियो दो साल पुराना है।’ वार्ड पार्षद राजेश कुमार गुप्ता फरार सासाराम अंचलाधिकारी ने बताया कि वार्ड पार्षद की किराना दुकान में शराब बेचने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में दुकान के भीतर से सीधे तौर पर कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन दुकान के समीप एक गुमटी से कार्टन में रखी बीयर बरामद की गई। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद राजेश कुमार गुप्ता फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पूरे मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब बरामदगी की लगातार घटनाएं प्रशासन के लिए एक चुनौती बनी हुई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles