‘मेरी पत्नी का मेरे मौसेरे भाई से अवैध संबंध था। वो मुझसे छिपकर फोन पर मेरे मौसेरे भाई से बातचीत करती थी। इसी वजह से मैंने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या कर दी।’ दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में मंगवार की सुबह पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी संजीत दास ने बुधवार को पत्रकारों से बताचीत में ये दावा किया है। आरोपी संजीत दास ने बताया कि मेरी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। मैं पंजाब में मजदूरी करता था और पत्नी के कहने पर ही काम करने के लिए दरभंगा आया था। यहां मैं पत्नी और बच्चों के साथ पोल्ट्री फार्म में रहकर काम कर रहा था। संजीत ने कहा कि मैं पत्नी से काफी प्यार करता था लेकिन पत्नी मुझसे प्यार नहीं करती थी। आरोपी बोला- पंजाब में रहने वाले मौसेरे भाई से पत्नी का संबंध था संजीत ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी फूल कुमारी दास का मेरे मौसेरे भाई विष्ण से अवैध संबंध था। उसने कहा कि विष्णु पंजाब में मुर्गी फार्म में काम करता है। संजीत ने कहा कि हालांकि मैंने कभी भी पत्नी और विष्णु को साथ नहीं देखा, लेकिन गांव के लोग और पड़ोसी मुझे बताते थे कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारी गैर मौजूदगी में तुम्हारे मौसेरे भाई से बातचीत करती है। संजीत ने बताया कि फूल कुमारी दास मुझसे 3 महीने से गद्दारी कर रही थी। मेरे खाने में कुछ मिलाकर मुझे खिला रही थी। मेरे माता-पिता को परेशान किया हुआ था, उनसे भी ठीक से बातचीत नहीं करती थी। ‘विष्णु शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है’ आरोपी ने बताया कि मेरा मौसेरा भाई विष्णु भी शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसने बताया कि विष्णु से अफेयर की वजह से ही पत्नी मुझे ताना मारती थी, गांव में मुझे बदनाम भी करती थी। लोगों से कहती थी कि संजीत मेरा ख्याल नहीं रखता और पैसा नहीं देता, कमाता नहीं है। संजीत के अनुसार, इसी बात को लेकर मैं मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। घटना के बारे में बताते हुए आरोपी ने कहा कि सोमवार देर रात मैं मुर्गियों को टीका लगाने के बाद करीब 3 बजे घर लौटा और सो गया। सुबह करीब पांच बजे उठा तो पता चला कि पत्नी फूल कुमारी दास मुर्गियों को दाना-पानी देने गई थी। वापस आने के बाद मैंने घर में रखे लोहे के पाइप से पहले पत्नी के सिर पर 4 बार वार किए और फिर तीनों बच्चों को भी मार डाला। संजीत ने बताया कि वारदात के बाद मैंने खुद के सिर पर भी हमला किया, क्योंकि मैं भी मरना चाहता था। उसने कहा कि उसे अब अपने किए पर पछतावा है और बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। आरोपी ने ये भी कहा कि मैंने कभी पहले पत्नी या बच्चों पर हाथ तक नहीं उठाया था। और वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करता था। मृतका का भाई बोला- बहनोई ने खुद ही अपना परिवार खत्म कर दिया मृतका के मौसेरे भाई मांगो दास ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और किसी तरह की परेशानी नहीं थी। संजीत को मुर्गी फार्म का मालिक 17 हजार रुपए सैलरी देता था। संजीत का काम पोल्ट्री फार्म में अंडा तैयार होने वाले सेक्शन में मुर्गियों को दाना देना, साफ-सफाई करना और मुर्गी फार्म की देखरेख का काम मिला था। मेरी बहन फूल दास भी मुर्गी फार्म में संजीत का हाथ बंटाती थी। एक महीने पहले जब मेरी बहन और बहनोई आए थे, तो मैंने ही पोल्ट्री फॉर्म में उनके रहने की व्यवस्था कराई थी। यहां तीन कमरे हैं। एक में मैं, जबकि दूसरे में मेरी भाभी और तीसरे में संजीत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। मागो दास ने बताया कि घटना के बाद मैंने तत्काल हत्या की जानकारी मुर्गी फार्म के मालिक को दी और फिर पुलिस को भी इस बारे में बताया। मांगो ने बताया कि संदीप पहले नशा करता था, लेकिन दरभंगा आने के बाद उसने नशा करना छोड़ दिया था। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी मौके पर पहुंचे थे। दरभंगा के एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी और दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि घायल एक बच्चे को पुलिस ने डीएमसीएच पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। चार लोगों की हत्या की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने खुद घटनास्थल का मुआयना किया है। दरभंगा एसएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला गहरे पारिवारिक कलह का लग रहा है, जिसके कारण यह खौफनाक कदम उठाया गया। एक साथ चार हत्या होना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
'मेरे मौसेरे भाई से अवैध संबंध था, इसलिए मारा':दरभंगा में 3 बच्चों, पत्नी की हत्यारोपी पति का दावा, कहा- मुझसे छिपकर बात करती थी