Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में दिनदहाड़े झपटमारी, 1 आरोपी अरेस्ट:ग्रामीणों ने महिला से पैसे छीनकर भाग रहे झपटमार को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा


मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। गोडीगांवा गांव में एक महिला से पैसे छीनकर भाग रहे तीन झपटमारों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोन जमा करने के पहुंची थी महिला जानकारी के अनुसार, गोडीगांवा निवासी सीतला देवी स्वयं सहायता समूह के 22,700 रुपये का लोन जमा करने के लिए सुगौली बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंची थीं। बैंक के बाहर पहले से घात लगाए तीन झपटमारों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोप है कि झपटमारों ने महिला को कागज का बंडल थमाकर असली पैसे देने का झांसा दिया और मना करने पर जबरदस्ती रुपये छीन लिए। दो झपटमार मौके से भाग निकले पैसे छीनकर तीनों आरोपी मौके से फरार होने लगे। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग सक्रिय हो गए। ग्रामीणों ने झपटमारों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ने में सफल रहे, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए झपटमार की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय चौकीदार को ग्रामीणों ने आरोपी सौंप दिया। फरार दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए दो अन्य झपटमारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में सुगौली थानाध्यक्ष अनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles