Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: 'CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता', गलत गिरफ्तारी पर छलका राज सिंह का दर्द

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: 'CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता', गलत गिरफ्तारी पर छलका राज सिंह का दर्द

Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जिस राज सिंह को स्थानीय पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया था, उसे CBI ने रिहा करवा लिया है. CBI ने खुद कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर कहा कि राज सिंह का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

CBI समय पर नहीं आती, तो एनकाउंटर हो जाता : राज सिंह

रिहाई के बाद राज सिंह ने कहा- अगर CBI समय पर नहीं आती, तो उनका एनकाउंटर हो जाता. राज सिंह का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां दी गईं और उन पर दबाव डाला गया. मीडिया और CBI का शुक्रिया अदा करते हुए राज सिंह ने कहा- उनके परिवार ने CBI को CCTV फुटेज और सबूत मुहैया कराए, जिससे उनकी बेगुनाही साबित करने में मदद मिली. एक कपड़ों की दुकान से खरीदा गया कुर्ता उनके लिए एक अहम सबूत बन गया.

CBI ने असली अपराधी राजकुमार उर्फ ​​राज सिंह को किया गिरफ्तार

CBI ने असली अपराधी राजकुमार उर्फ ​​राज सिंह को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है; वह इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी है. CBI और उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस कार्रवाई के दौरान हथियार भी बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: आरजी कर मामला: 48 घंटे के भीतर फिर से शुरू हो जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश

The post चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: 'CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता', गलत गिरफ्तारी पर छलका राज सिंह का दर्द appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles