स्कॉर्पियो की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल:गंभीर हालत में पीरो से आरा रेफर, सड़क पार करते समय हादसा

Date:


भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल अंतर्गत हसनबाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे स्थित कचनथ मोड़ के समीप हुई, जहां एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रमसीड़ीह गांव निवासी अवधेश सिंह के रूप में हुई है, जो राजगृही सिंह के पुत्र हैं। बताया गया कि अवधेश सिंह अपनी मां को देचना गांव स्थित ननिहाल छोड़कर घर लौट रहे थे। कचनथ मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना मिलने पर हसनबाजार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवधेश सिंह को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो पहुंचाया। वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि कुमार और डॉ. महाबीर प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया। अवधेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Yunus mentions ‘Northeast’ in speech as he bows out – The Times of India

Muhammad Yunus (File photo) On his last day...

India’s digital transactions to treble in next 5 years: PwC | Business News

India’s digital payment transactions are likely to expand more...

US build-up of warships and fighter jets tracked near Iran

The Abraham Lincoln, which leads a strike group with...

Gujarat Rainfall: गुजरात के कई शहरों में तेज़ बारिश का अलर्ट, NDRF की टीमें मौके़ पर तैनात

होमवीडियोStatesGujarat Rainfall: गुजरात के कई शहरों में तेज़ बारिश...
Join Us WhatsApp