Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया ने की आत्महत्या


लालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। वे अपने परिवार के साथ सुजाता चौक स्थित पीपी कंपाउंड में रहते थे। लव भाटिया लालपुर स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी पीठ और छाती में दर्द हुआ। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया। फिर देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से सैंपल इकट्‌ठा किया। इस सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से भी पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लव ने खुदकुशी की है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कारोबारी उनके घर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। 17 साल पहले हुआ ​था अपहरण, 10 साल पहले फायरिंग भी हुई थी करीब 17 साल पहले 30 जुलाई 2009 को लव भाटिया का सुजाता चौक के पास से अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। वे रात 11 बजे रेस्टोरेंट से घर जा रहे थे। अपहर्ताओं ने फिरौती में 10 करोड़ रुपए की मांग की थी। बाद में पुलिस ने उन्हें धुर्वा के एक क्वार्टर से बरामद किया था। इस दौरान अपहर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें दो अपहर्ता मारे गए थे। फिर 19 नवंबर 2016 को रेस्टोरेंट के बाहर ही अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में बिहार के अरवल से शिव शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles