Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में लूटपाट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:हथियार और लूटा गया मोबाइल बरामद, 16 मई को हुई थी घटना


बक्सर के मुरार थाना क्षेत्र में 16 मई को हुए लूटपाट के प्रयास मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा और घटना के दौरान छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह घटना डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग पर स्थित नवनिर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पास हुई थी। कट्टा दिखाकर लूटपाट और मारपीट पुलिस के अनुसार, आमसारी गांव निवासी गोलू कुमार 16 मई को अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग पर रोक लिया। आरोपियों ने कट्टा दिखाकर लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गोलू कुमार के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान उनका एक मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था। घटनास्थल पर गिरा मिला था मोबाइल शुक्रवार को मुरार थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर गिरा मोबाइल फोन मिला था। तकनीकी जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। बाद में एक वाहन जांच अभियान के दौरान दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी सुमित कुमार और पीरो थाना क्षेत्र के सनेही टोला निवासी सुबोध कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और लूट के प्रयास में छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों आरोपियों पर कई मामले दर्ज पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुमित कुमार पर लूट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं, जबकि सुबोध कुमार पर हत्या के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने आगे बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रेस वार्ता में डुमरांव सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles