Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में आंगनबाड़ी के पीछे मिला एक व्यक्ति का शव:धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर हत्या, मृतक की नहीं हो सकी पहचान


पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वैद्य बिगहा गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की हत्या तेज धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर की गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की प्रतीत होती है। शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल इसकी सूचना हरिहरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पहचान के लिए थाना लाया गया। काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवब्रत पोद्दार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के आवागमन रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों और इसमें शामिल अज्ञात अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles