Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दाउदनगर में मकान निर्माण के दौरान हादसा:पटिया टूटने से एक की मौत, छत निर्माण किया जा रहा था


दाउदनगर थाना क्षेत्र के करमाही गांव में गुरुवार को घर निर्माण के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना संसा पंचायत के अंतर्गत हुई। मृतक की पहचान करमाही गांव निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, अशोक कुमार केरल में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह लगभग एक माह पहले ही अपने घर लौटे थे और नए मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। गुरुवार को मकान की छत बनाने का काम चल रहा था। दीवारों पर छत के लिए पटिया चढ़ाया जा रहा था। अशोक कुमार पासवान पटिया पर खड़े होकर निर्माण कार्य में मदद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पटिया टूट गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। इसके बाद वही भारी पटिया उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने तुरंत उन्हें मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। अशोक कुमार अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, जिससे इस हादसे के कारण पूरा परिवार गहरे संकट में आ गया है। घटना के बाद करमाही गांव में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles