भास्कर न्यूज| टिकारी मखपा स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्राओं को तबियत में सुधार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से शनिवार को डॉ मंसुर आलम विद्यालय पहुंच अध्ध्यनरत 150 से अधिक बच्चों के साथ – साथ कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को ओआरएस व दवाईयां दी गई। वार्डेन सुषमा कुमारी ने बताया कि सभी बच्चियों का ख्याल रखा जा रहा है। उन्हें समय – समय पर कर्मियों के द्वारा दवाईयां और ओआरएस का घोल दिया जा रहा है। अधिक गर्मी की वजह से परेशानी हुई थी। बीईओ डॉ अभय कुमार रमन ने विद्यालय पहुंच स्थिति का जायजा लिया व छात्राओं का हाल जाना। विद्यालय में कूलर की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। चाहरदीवारी के निर्माण नहीं होने से 36 कमरों का भवन उपयोगहीन कस्तुरबा विद्यालय के लिए सरकार द्वारा नया भवन बनाया गया है। भवन का उद्घाटन विगत वर्ष 2024 में ही तत्कालीन मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया था। तीन मंजिला भवन में कुल 36 कमरा है। भवन में बिजली, बेड, पेयजल सहित अन्य सुविधा मौजूद है लेकिन चाहरदीवारी नहीं होने की वजह से भवन असुरक्षित है। वार्डन के अनुसार कई बार असमाजिक तत्वों के द्वारा ईंट मार कर भवन का शीशा तोड़ दिया गया है। वार्डेन की ओर से चाहरदीवारी निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। लेकिन अब तक कोई चाहरदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया है। वार्डन द्वारा पूर्व में भी विद्यालय के संचालक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगाया गया है।


