Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सकरी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक:लोगों से भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील


बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सकरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रविवार दोपहर 12 बजे हुई, जिसकी अध्यक्षता सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पुलिस अधिकारी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए 28 मई 2026 को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान अफवाह, अशांति या उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सकरी थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। बैठक में एएसआई दीपू कुमार, मनीषा कुमारी, पवन कुमार दीक्षित, मुखिया आजाद साह, धर्मेंद्र कुमार पासवान, नौशाद आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद सिंह और समाजसेवी रंजीत झा सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी, स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। पत्रकारों से बात करते हुए सकरी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने दोहराया कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles