औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में 14 साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा देव-मदनपुर रोड पर पूर्णाडीह के पास चिड़िया स्थान मंदिर के पास हुआ, जहां सड़क पर बने तीखे मोड़ पर ओवरटेक के दौरान एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर बाइक पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी देव मुन्ना भुईयां उर्फ बीरी भुईयां के 14 साल के बेटे ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक की पहचान गांव के ही पांचु भुईयां के बेटे राजू कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से किसी जरूरी काम से मदनपुर की ओर जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिड़िया स्थान मंदिर के पास सड़क पर बेहद तीखा मोड़ है। इसी दौरान बाइक चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी पीछे से ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी और संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर बाइक के ऊपर ही पलट गया। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर कुमार जय ने जांच के बाद ओमप्रकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजू कुमार का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के एसआई ऐश्वर्या प्रिया और रोहित कुमार अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोस्त के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहा था परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश अपने दोस्त राजू के साथ उमगा जा रहा था, जहां उमंगेश्वरी माता मंदिर में राजू के रिश्तेदार की शादी थी। रास्ते में ही यह हादसा हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ओमप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता बीरी भुइयां अंबा बाजार में पोलदारी का काम करते हैं। ओमप्रकाश भी परिवार के भरण-पोषण में पिता का हाथ बंटाता था।
शादी में शामिल होने जा रहे किशोर की मौत:दोस्त जख्मी; औरंगाबाद में ओवरटेक करते समय बाइक पर पलटी ट्रैक्टर