Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टायर बदलते समय पलटा ट्रक, चालक घायल:ट्रक में लदा सारा सामान सड़क पर बिखरा, ड्राइवर का बायां पैर वाहन के नीचे बुरी तरह दबा


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में टेकासाई स्थित सनशाइन रेस्टोरेंट के पास शनिवार को एक ट्रक टायर बदलते समय पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक में लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। जानकारी के अनुसार, मां वैष्णो ट्रांसपोर्ट का यह ट्रक जमशेदपुर से चाईबासा की ओर आ रहा था। टेकासाई के पास पहुंचने पर ट्रक का एक टायर पंचर हो गया। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पंचर टायर बदलना शुरू किया, तभी अचानक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। टायर बदल रहे चालक रिंकू सिंह, जो जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी हैं, ट्रक की चपेट में आ गए। उनका बायां पैर वाहन के नीचे बुरी तरह दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और ट्रक में लदा सामान सड़क पर फैल गया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल रिंकू सिंह को तत्काल टोटो की मदद से सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से सामान हटवाया और ट्रक को किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर बदलने के दौरान ट्रक के असंतुलित होने से यह दुर्घटना हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles