Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पर्यावरण मंत्री बोले- जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता:दरभंगा में कहा- मेरे साथ सिर्फ एक स्कॉर्ट गाड़ी, पीएम के आह्वान का कर रहे पालन


दरभंगा. बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री सह हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद का आज भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन तैलिक साहू समाज तत्वावधान में किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों समेत मधुबनी,समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों से तेली और साहू समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर समाज के लोगों ने अपने समाज से मंत्री बनने पर डॉ. रामचंद्र प्रसाद का जोरदार अभिनंदन किया। करीब 5 घंटे तक चले स्वागत समारोह में लोगों ने मिथिला की परंपरा के अनुसार मंत्री को पाग, चादर, फूल-माला और मखाना माला भेंट कर सम्मानित किया।समारोह स्थल पर मंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि समाज के लोगों ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया है, उसके लिए वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन के कारण ही उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “मैं मंत्री बनकर जनता की सेवा करूंगा। प्रदेश नेतृत्व और बिहार सरकार ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।” पीएम के आह्वान का कर रहे पालन मंत्री से जब उनके काफिले में कई गाड़ियों के साथ आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे स्वयं जिस गाड़ी में थे, उसके साथ केवल एक स्कॉर्ट गाड़ी थी। बाकी गाड़ियों में उनके समर्थक और करीबी लोग साथ आ रहे थे, इसलिए लोगों को बड़ा काफिला दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए सादगी और कम गाड़ी के उपयोग के आह्वान का वे पूरी तरह पालन कर रहे हैं। बकरीद के दौरान भाजपा की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस विषय पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उनके विभाग की ओर से पूरे बिहार में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा, “अगर एक पेड़ कटता है तो हम दस पेड़ लगाने का काम कर रहे हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न जिलों से पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान लोगों ने मंत्री के समर्थन में नारे लगाए और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles