Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में स्कॉर्पियो की टक्कर से मजदूर की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, हिरासत में ड्राइवर; गाड़ी जब्त


सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवारा जलालपुर स्थित मंदिर के पास रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में कोहराम छा गया। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी भगवान भगत के 46 वर्षीय पुत्र कन्हैया प्रसाद के रूप में हुई है। मजदूरी कर घर लौट रहे थे कन्हैया प्रसाद जानकारी के अनुसार कन्हैया प्रसाद रोज की तरह रविवार को भी मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा-जलालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हैया प्रसाद सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल कन्हैया प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त किया घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है तथा चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में ओडी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार में पसरा मातम हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles