कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के पास HDFC की शाखा से अपराधी पकड़ा गया है। पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई है। टाउन डीएसपी 1 के नेतृत्व में शातिर से पूछताछ हो रही है। उसने पुलिस को बताया है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। कैश वैन लुटने की प्लानिंग थी। इसके अलावा और भी लोग इस घटना को मिलकर अंजाम देने वाले थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है। दोपहर के वक्त घटना को देते अंजाम अपराधी ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि प्लानिंग के तहत दोपहर में इस घटना को अंजाम देने वाले थे। क्योंकि अधिकतर लोग दोपहर में धूप की वजह से सड़क पर नहीं होते हैं। सड़कें सुन होती हैं। घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सहूलियत होती है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर इसकी पूरी बैकग्राउंड को खंगालने में जुटी है। लोगों ने पकड़ा अपराधी पिस्टल लेकर पहुंचा था। लेकिन वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपी नौबतपुर का रहने वाला है। झोले में देसी कट्टा लेकर बैंक पहुंचा था। लोगों ने जब उसका कॉलर पड़कर पूछताछ की तो बताया कि खिला-पिलाकर बैंक लूटने के लिए लाया गया था।
HDFC बैंक के पास कैश वैन लूटने आए अपराधी गिरफ्तार:हथियार के बल पर करते वारदात, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा