अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र में भदासी-फखरपुर रोड स्थित हसनपुरा गांव के पास एक बंद पेट्रोल पंप पर सोमवार देर शाम चोरी की कोशिश कर रहे एक अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक पेट्रोल पंप के कंट्रोल रूम में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप संचालक को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप संचालक एस एन चौधरी ने बताया कि यह पेट्रोल पंप पिछले लगभग छह महीने से बंद पड़ा है। पंप को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए संबंधित विभाग में आवेदन भी दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अरवल में बंद पेट्रोल पंप पर चोरी का प्रयास:रंगे हाथों पकड़ा गया युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया