Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तारापीठ पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, रामपुरहाट में करेंगे प्रशासनिक समीक्षा बैठक

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

तारापीठ के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को रामपुरहाट पहुंचेंगे. इस दौरान प्रशासनिक बैठक में बीरभूम जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा किए जाने की संभावना है. खासकर आगामी कौशिकी अमावस्या के मद्देनजर तारापीठ में लाखों श्रद्धालुओं के संभावित जुटान को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों पर विशेष जोर रहने की संभावना है. सीएम के दौरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सभा गार के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था किया गया है.

उपलब्ध बुनियादी ढांचे की होगी समीक्षा

बैठक में तारापीठ के होटल और लॉज में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन विभाग की तैयारियां, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे की समीक्षा की जा सकती है. होटल में आग लगने की घटना के बाद जिले के होटल और लॉज में फायर लाइसेंस तथा अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन की स्थिति पर भी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी जा सकती है.

राजस्व संग्रह पर भी होगी चर्चा

सिर्फ तारापीठ ही नहीं, मुख्यमंत्री की बैठक में पूरे बीरभूम जिले के प्रशासनिक कामकाज की भी समीक्षा होने की संभावना है. विशेष रूप से सरकारी राजस्व संग्रह पर चर्चा हो सकती है. भूमि एवं भूमि राजस्व, बालू-पत्थर समेत विभिन्न क्षेत्रों से राजस्व वसूली की वर्तमान स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली जा सकती है.इसके अलावा अवैध बालू-पत्थर खनन, परिवहन और राजस्व में कथित हेराफेरी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों का भी हिसाब लिया जा सकता है.

'लीकेज' को लेकर मुख्यमंत्री सख्त

बीरभूम में सरकारी राजस्व में किसी भी तरह की 'लीकेज' को लेकर मुख्यमंत्री प्रशासन को सख्त निगरानी का संदेश दे सकते हैं. बैठक में जिले के चर्चित टुलु मंडल प्रकरण का मुद्दा भी उठने की संभावना है. हाल की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की भूमिका, कानून-व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोगों की गतिविधियों तथा प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली जा सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में तमाम अधिकारी रहेंगे मौजूद

प्रशासनिक बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा होने की संभावना है. बैठक के अलावा मुख्यमंत्री के तारापीठ मंदिर जाने की भी संभावना है. कौशिकी अमावस्या से पहले मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया जा सकता है.मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज रामपुरहाट के रक्त कर्वी सभागार में ही प्रशासनिक बैठक करेंगे.

Also Read: आतंकी आफताब अंसारी की सेल में मिले कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, प्रेसिडेंसी जेल में छापेमारी से हुए कई खुलासे

The post तारापीठ पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, रामपुरहाट में करेंगे प्रशासनिक समीक्षा बैठक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles