Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा विधायक ने कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख:19 मौतों पर संवेदना जताई, पप्पू यादव के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना


सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक संजय कुमार सिंह ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। कोलकाता हादसे की जांच की मांग विधायक ने कहा कि घटना के बाद सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है और मामले की जांच मौजूदा न्यायाधीश से कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच के जरिए हादसे की वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में सच्चाई सामने आनी चाहिए। ऐसी घटनाओं में पीड़ितों को न्याय मिलना जरूरी है। पप्पू यादव के बयान पर साधा निशाना पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए पप्पू यादव अक्सर अनर्गल बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है। NDA शासन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है और निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाता। विधायक ने कहा कि पप्पू यादव सांसद हैं और उनसे जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि यह एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। दरअसल, पप्पू यादव ने कहा था कि बिहार में महिलाओं या लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति का हाथ काट देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसा करने वाले का हाथ काटकर उनके पास लाने वाले को दो लाख रुपये देंगे। विधायक ने इसी बयान को लेकर सांसद पर निशाना साधा। दुर्गा पूजा पर शांति और सौहार्द की अपील विधायक संजय कुमार सिंह ने सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से पर्व को हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles