Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुफस्सिल थाना में नि:शुल्क शुद्ध पेयजल केंद्र की शुरुआत


गिरिडीह|भीषण गर्मी को देखते हुए मुफस्सिल थाना मुख्य द्वार पर सोमवार को थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में नि:शुल्क शुद्ध पेयजल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी डॉ. बिमल कुमार ने राहगीरों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को शुद्ध पेयजल वितरित कर किया। इस दौरान एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी थाना परिसरों के अंदर और बाहर आम जनता तथा राहगीरों के लिए नि:शुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोग और राहगीर भीषण गर्मी के दौरान थाना परिसर में आकर शुद्ध पेयजल ग्रहण कर सकते हैं और कुछ समय विश्राम भी कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पुलिस की ओर से आम जनता के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 मई को शहर के टॉपर चौक पर भी पुलिस द्वारा नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में “जल ही जीवन” है और आम लोगों के जीवन की सुरक्षा करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles