Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोनट पर लटका युवक, दौड़ती रही मर्सिडीज:रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश, हिरासत में लिए गए


रांची के डोरंडा इलाके में मंगलवार दोपहर हिट एंड रन की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने बाइक सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन अपनी जान बचाने की कोशिश में युवक कार की बोनट पर ही लटक गया। उसने पूरी घटना कैमरे में कैद की। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि युवक बार-बार कार रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह युवक को बोनट पर लटकाए हुए सड़कों पर दौड़ाता रहा। दोपहर के समय जब सड़क पर लोगों की आवाजाही ज्यादा थी, तब यह दृश्य देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। होमगार्ड के जवानों को कुचलने की कोशिश घटना के दौरान डोरंडा इलाके में तैनात होमगार्ड के जवानों ने जब कार को युवक के साथ तेज रफ्तार में जाते देखा तो उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने होमगार्ड जवानों को भी कुचलने की कोशिश की और गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद भी वह युवक को बोनट पर लटकाए अपने घर तक ले गया। युवक का आरोप है कि वहां ले जाकर उसके साथ मारपीट भी की गई। युवक ने बताया कि वह अपने भाई को परीक्षा केंद्र छोड़कर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार सवार के घर पहुंचकर युवक को मुक्त कराया। कार जब्त, चालक हिरासत में; थाने में जुटे लोग पुलिस ने मौके से लग्जरी मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर डोरंडा थाने लाई है। बताया जा रहा है कि कार सवार पेशे से वकील है। उसका नाम मनोज टंडन है। घटना के बाद डोरंडा थाने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। वहीं, वकीलों की भी भीड़ थाने पहुंची हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles