Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कार से टकराई बाइक, पिता-पुत्री घायल

बसिया|रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर बसिया थाना क्षेत्र के किन्दिरकेला मस्जिद के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।​जानकारी के अनुसार, सिमडेगा के गरजा डाडटोली निवासी संजय बारला अपनी पुत्री एलिना बारला के साथ पैशन प्रो. बाइक से रांची से सिमडेगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किन्दिरकेला मस्जिद के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक सामने से आ रही ऑल्टो कार से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। ​घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके जरिए घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया। इस बीच, किन्दिरकेला निवासी सहुद खान ने आत्मीयता और इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर खून से लथपथ घायलों की मदद की और उनकी मरहम-पट्टी कराने में जुटे रहे। गुमला|शहर के सिसई रोड से 19 मई को वीर कुवंर सिंह निवासी राजकुमार अग्रवाल की पिकअप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिसई थाना क्षेत्र के बघनी निवासी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने पर एसपी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर विनय कुमार, एएसआई सुनील कुमार व गुमला-सिसई के सशस्त्र बल शामिल थे। जानकारी के अनुसार 19 मई की रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी पिकअप वाहन चोरी कर ली थी। घटना के बाद वाहन मालिक ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने चोरी की पिकअप भी बरामद कर ली है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गुमला|सदर थाना क्षेत्र के पोड़हाटोली निवासी दीपक उरांव 13 वर्ष, पिता देवलाल उरांव, सोमवार सुबह करीब 10 बजे आम बगीचे में दोस्तों के साथ गया हुआ था। बताया गया कि सभी बच्चे बगीचे में बैठे हुए थे, तभी दीपक आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर पड़ा। घटना में दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं उसका दाहिना हाथ भी टूट गया। घटना के बाद किशोर को बाइक के सहारे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles