Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टीसीसी प्रीमियर लीग सीजन-2: रोमांचक मुकाबले में टीसीसी ब्लास्टर्स बना चैंपियन


भास्कर न्यूज|​गुमला शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम गुमला में खेले जा रहे टीसीसी प्रीमियर लीग सीजन-2 का शानदार समापन हो गया। टूर्नामेंट के सातवें और अंतिम दिन (24 मई 2026) खेले गए खिताबी मुकाबले में टीसीसी ब्लास्टर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए टीसीसी हिटर्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीसीसी हिटर्स की शुरुआत बेहद सधी रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 109 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हिटर्स की ओर से एकलव्य उरांव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली, जबकि कमल कुमार ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए। टीसीसी ब्लास्टर्स की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए सीमा कुमारी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 24 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसने हिटर्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ​ब्लास्टर्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, 13 ओवर में ही जीता मैच 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी ब्लास्टर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने मात्र 13 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्लास्टर्स की जीत के हीरो आयुष राज रहे, जिन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनका बखूबी साथ देते हुए राहुल कुमार ने 26 गेंदों पर नाबाद 26 रन और कुशल मेटे ने 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए। हिटर्स की ओर से एकलव्य उरांव ही कुछ प्रभाव छोड़ पाए, जिन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए। ​टीसीसी ब्लास्टर्स ने फाइनल मुकाबला 7 विकेट से जीता और टीसीसी प्रीमियर लीग सीजन-2 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों के खेल और खेल भावना की जमकर सराहना की। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, लाल शेखर नाथ सहदेव, ओमशंकर सिंह, अंकित विश्वकर्मा, नितेश कुमार, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, पुनीत सोनी, हरीश पासवान, आयुष अग्रवाल, सनी साहू, विनीत नाग, समलेश शर्मा, पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। ​मैच की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया: ​प्लेयर ऑफ द मैच: सीमा कुमारी (टीसीसी ब्लास्टर्स) — शानदार गेंदबाजी (4 ओवर, 24 रन, 4 विकेट) ​प्लेयर ऑफ द सीरीज: एकलव्य उरांव (टीसीसी हिटर्स) — ऑलराउंडर प्रदर्शन (टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल) ​सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : कुशल मेटे (टीसीसी ब्लास्टर्स) ​सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: पुनीत कुमार सोनी (टीसीसी टाइटंस)

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles