![]()
शेखपुरा में बरबीघा प्रखंड के केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरवा गांव निवासी अरविंद सिंह और केवटी गांव निवासी मोहन पासवान की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। अलग-अलग मामलों में पकड़ से थे बाहर केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार और सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में यह सफलता मिली। सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि अरविंद सिंह गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। दूसरी ओर, मंजू देवी वर्ष 2019 में एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद उग्र भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद अभियुक्त थी। गिरफ्तारी के डर से फरार चल रही थी महिला इस हमले के दौरान थाने में तोड़फोड़ की गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में मंजू देवी को भी आरोपी बनाया गया था। वह वर्षों से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रही थी। पुलिस को इस मामले में मंजू देवी की तलाश थी। उन्होंने बताया कि इस मामले के अन्य आठ आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
शेखपुरा में 2 आरोपी गिरफ्तार:महिला से छेड़खानी और पुलिस पर हमला मामले में थी तलाश
