![]()
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक आकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी उमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा महुअवां गांव के पास तब हुआ जब उनकी बाइक एक आवारा कुत्ते से टकरा गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव निवासी मदन शर्मा के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। घायल उमेश शर्मा को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने पड़ोसी उमेश शर्मा के साथ कटेया बाजार में काम के सिलसिले में गए थे। बाजार से वापस लौटते समय महुअवां गांव के समीप उनकी बाइक से एक आवारा कुत्ता टकरा गया, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायल उमेश शर्मा ने बताया कि आकाश कुमार बढ़ई का काम करते थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गोपालगंज में बाइक आवारा कुत्ते से टकराई:27 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल, कटैया से लौटते समय हादसा
Date:




