मधुबनी में बीती रात तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब एक घंटे तक चली तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से कुछ राहत मिली। आंधी के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। निचले इलाकों और मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। बुजुर्गों को कठिनाइयों का करना परता है सामना स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण आदर्श नगर कॉलोनी और बी.एन. झा मोहल्ले जैसे क्षेत्रों में पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी होती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, बारिश से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलजमाव और पेड़ों के गिरने से शहर की सामान्य व्यवस्था प्रभावित होती दिखी।
मधुबनी में तेज आंधी-बारिश से गिरा पेड़:जलजमाव से यातायात बाधित, उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत