मुंगेर में आंधी-तूफान की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान फूलन देवी के रूप में हुई है, जबकि पति पप्पू मलिक(40) गंभीर अवस्था में घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सदर अस्पताल जाकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के देवर सूरज कुमार ने बताया कि पप्पू मलिक और फूलन देवी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान आया, जिससे उनके कच्चे घर की दीवार गिर गई। अल्बेस्टर का छप्पर भी टूटकर दंपति के ऊपर आ गिरा। जबकि इस घटना में उसके चार बच्चे बाल बाल बच गए। घायल पति की हालत गंभीर वहीं इस घटना के बाद डायल दंपति को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा जांचों पर अंत घटना में घायल फूलन देवी को मृत घोषित कर दिया गया। पति पप्पू मलिक का प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे है, फिलहाल उसकी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस घटना को लेकर कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबिकान्त कच्छप ने बताया कि एक महिला के मौत हो जाने की सूचना आयी है। घटना की जांच की जा रही है।
आंधी-तूफान की चपेट में आने से महिला की मौत:मुंगेर में पति गंभीर घायल, घर का दीवार व एस्बेस्टस गिरा